February 20, 2026

राज्यपाल हरियाणा ने अमरजीत सिंह से कहा कि समाज सेवा करना बहुत कठिन कार्य

चंडीगढ़ 09 मई- हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की गरिमामय अध्यक्षता में राजभवन हरियाणा में उनके संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उपलक्ष पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अमरजीत सिंह द्वारा सरकार को अपने 26 वर्षों से अधिक की समर्पितभाव एवं निष्ठा से दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक मुबारकबाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि आप केवल सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति को ही सेवानिवृत्ति न समझे बल्कि इसे अपने जीवन की एक नई शुरुआत समझकर जीवन भर समाज के लोगांे से जुड़े रहकर समर्पित भाव से समाज सेवा करते रहे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखे, किसी प्रकार की चिंता न करे, आनंद से रहे और भगवान पर भरोसा रखें।
राज्यपाल हरियाणा ने अमरजीत सिंह से कहा कि समाज सेवा करना बहुत कठिन कार्य है। पहले आपको आदेश देने का अधिकार था अब जनता की सेवा करने के लिए आदेश सुनने, त्याग-तपस्या करने का फर्ज निभाना होगा तथा देश-प्रदेश की सेवा में सदैव अग्रणीय रहना होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, एडीसी अमित यशवर्धन, आईटी सलाहकार बी.ए भानूशंकर, सीडीएच जगननाथ बैंस सहित राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *