February 21, 2026

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च, 2024 तक होगा

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का 20 फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा संबंधित अधिकारियों के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। यह दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च, 2024 तक होगा। बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुड़ने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे। संशोधित कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यथासमय सूचित की जाएगी। गौरतलब है कि, राज्यपाल को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *