February 20, 2026

सरकार ने प्रदेश में हैप्पी कार्ड स्कीम शुरू कर दी

करनाल,  लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और देश में फिर से मोदी सरकार को बहुमत मिलने के बाद हरियाणा सरकार ने लोगों को तौहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश में हैप्पी कार्ड स्कीम शुरू कर दी है।

इस स्कीम की शुरूआत सीएम नायब सैनी ने करनाल से की। इसके साथ ही राज्य के सभी 36 डिपो और सब डिपो पर कार्ड स्कीम शुरू हो गई है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना ‘हैप्पी स्कीम’ के तहत लोग रोजाना 30 किलोमीटर और साल में 1 हजार किमी फ्री सफर कर सकेंगे। इसका फायदा सालाना 1.80 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को मिलेगा।

फ्री में सफर कर सकेंगे लोग
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हैप्पी योजना पर हरियाणा वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चलाई है, जो गरीबों के उत्थान के लिए है। हैप्पी योजना भी ऐसे वर्ग के लिए है। अगर किसी को दिक्कत आ जाती है या बाजार में जाना है, या धार्मिक स्थल पर या रिश्तेदारी में जाना है तो इस योजना का लाभ उठाते हुए फ्री में हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *