February 23, 2026

गाँवों के लिए मिनी बस सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी में सरकार

धार्मिक स्थानों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने के बारे भी विचार-चर्चा
चंडीगढ़, पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिनी बस सेवा फिर शुरू करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों कोइस सम्बन्धी स्कीम का मसौदा तैयार करने और सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।
यहाँ मुख्यमंत्री दफ़्तर में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में मिनी बस सेवा फिर शुरू करने की योजना बनाई है जिससे जहाँ लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा मिले, वहीं पढ़े-लिखे नौजवान बस पर्मिट लेकर अपना रोज़गार चला सकें। भगवंत सिंह मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस स्कीम का मुकम्मल मसौदा तैयार करने और इस सम्बन्धी पंजाब भर में एक सर्वेक्षण करवाया जाये जिससे संभावित रूटों की निशानदेही यकीनी बनाई जा सके।
मिनी बस सेवा को आम लोगों के लिए वरदान बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कीम जहाँ आवाजाही सहूलतों को सुचारू करने में सहायक साबित होगी, वहीं इससे पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों को रोज़गार का मौका मिलेगा और वह पर्मिट लेकर बस सेवा की शुरुआत कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस योजना का मसौदा बारीकी से तैयार किया जाये और पूरे पंजाब में सर्वेक्षण करवाया जाये जिससे संभावित रूटों की निशानदेही यकीनी बन सके।
मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ धार्मिक स्थानों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने के बारे भी चर्चा की जिससे इन स्थानों की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दी जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए बहुत श्रद्धालू आते हैं और आवाजाही का पुख़्ता प्रबंध न होने के कारण उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्रद्धालुओं की दिक्कत दूर करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *