सरकार राज्य के हर तरह के विकास के लिए वचनबद्ध: भगवंत मान
एलपीयू में स्टार्ट-अप पंजाब कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
जालंधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित स्टार्ट-अप पंजाब कॉन्क्लेव में भी शामिल हुए। इस दौरान राज्य के कई जाने-माने बिजनेसमैन और इंडस्ट्रियलिस्ट हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। कॉन्क्लेव में उन्होंने युवाओं के लिए नए स्टार्ट-अप और निवेश की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कॉन्क्लेव नौकरियां बांटने वालों के लिए है। कोई भी काम करने के लिए पॉजिटिव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर तरह के विकास के लिए वचनबद्ध है। इससे पहले पंजाब सरकार युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप ऐप लॉन्च कर दी है। यह ऐप युवाओं को आसान किश्तों और कम ब्याज पर नए बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देता है।
दरअसल, सरकार ने राज्य में उभरते उद्यमियों के लिए 500 करोड़ रुपये के स्पेशल फंड की घोषणा की है। यह फंड मुख्य रूप से एग्री-टेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप पर फोकस करेगा। उद्यमियों को सरकारी कागजी कार्रवाई से बचाने के लिए सिंगल-विंडो डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया गया था। स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन और सब्सिडी फंड अब सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्टार्टअप फंड का 25 प्रतिशत खास तौर पर महिला उद्यमियों द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप्स के लिए रिजर्व किया जाएगा।
आपको यहां यह भी बता दें कि इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में अपने घर पर एक पब्लिक मीटिंग के तहत लोगों से भी मिले। मीटिंग के दौरान, उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही उन्हें हल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मीटिंग का मुख्य मकसद राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करना था, जिससे राज्य के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।
