अच्छे संस्कार नशावृति से बचाव का बेहतर तरीका :औमप्रकाश धनखड़
साईकिल रैली में संदेशवाहक साईकिल यात्रियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व छात्रा ने की साइकिलिंग
बुजुर्ग एथलीट मास्टर साहब सिंह ने साईकिल यात्रा को खेल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
झज्जर,05 सितंबर। नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर झज्जर पहुंची साईकिल रैली का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, सांसद डा अरविंद शर्मा, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह,एसपी डा अर्पित जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान,संयोजक रोहतक लोकसभा आनंद सागर , आचार्य विजयपाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया। गुरुकुल के ब्रहाचारियों ने प्रात: वंदना के साथ आचार्य विजयपाल के सानिध्य में हवन किया,जिसमें सभी मेहमानों ने पूर्णाहुति डाली और नशामुक्त हरियाणा बनाने की शपथ ली। साईकिल मैराथन में प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ और सांसद डा अरविंद शर्मा स्टेडियम से गुरुग्राम रोड स्थित दिव्य आश्रम तक साईकिल चलाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और साधु संतों का आशीर्वाद लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने नशा मुक्ति के खिलाफ एकजुट प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा पीढ़ी को नशे से संरक्षित रखने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। हम सबको मुहिम का हिस्सा बनकर नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेकर देश-प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
श्री धनखड़ ने कहा कि अच्छे संस्कार नशे से बचाव का सबसे बेहतरीन तरीका है,हमें पक्का विचार करते हुए नशे जैसी बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस नशा मुक्ति के पुनीत कार्य में अपनी आहुति देनी चाहिए,बादली क्षेत्र में भी कई पंचायतों ने अपने गांवों में नशा रोकने की पहल करते हुए नशा विरोधी जागरूकता मुहिम चलाकर सरकार और प्रशासन का सहयोग किया है,हमें इसे मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब नशे से दूर रहने की शपथ लेनी है।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर सरकार व संगठन द्वारा निरंतर नशे के खिलाफ युवा शक्ति में नई चेतना लाने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक आज हरियाणा को बड़े गौरव के साथ देखता है,क्योंकि हरियाणा राज्य में अच्छे मेडल विजेता खिलाड़ी हैं, बहादुर सैनिक हैं,अच्छे वैज्ञानिक हैं, मेहनती किसान व श्रमिक हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्रों में देश और विदेशों में हरियाणा का मान बढ़ा रहे हैं। नशे का हरियाणा की संस्कृति से कोई मेल नहीं हैं ।
नशा करता है शरीर व आर्थिक पतन – बोले सांसद
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए एक सराहनीय शुरुआत की, जिसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए। नशा मुक्ति से युवाओं को खेल व रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अब साईकिल यात्रा के माध्यम से नशा विरोधी अभियान चलाया है। इस रैली से झज्जर सहित पूरे हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की एक गूंज उठनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला, आर्थिक रूप से खाली बना देता है, जिसका परिवार दुखी और बच्चे लाचारी महसूस करने लगते हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि नशे में लिप्त युवाओं को इससे छुटकारा दिलाएंगे ।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का सुंदर सपना देखा है, जिसे साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। साईकिल रैली रूपी इस चेतना यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर हम नशे के खिलाफ संघर्ष को मजबूती प्रदान कर देश-प्रदेश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिले में 8030305020 टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले नाम गुप्त रखा जाएगा।
एसपी डा अर्पित जैन ने मंच से युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा गलत दिशा में लगाते हैंं जिससे वे नशे की लत में पड़ जाते हैं। इसलिए युवा वर्ग की ऊर्जा का संचालन उचित दिशा में करने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें जागरूक करना होगा
