गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल एन एस एस यूनिट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20500 रुपये का चेक भेंट किया
दौलतपुर चौक, 25 सितंबर( संजीव डोगरा ): गोंदपुर बनेहड़ा एन एस एस यूनिट ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये विधायक के माध्यम से 20500 का चेक भेंट किया। गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल एन एस एस यूनिट ने विधायक चैतन्य शर्मा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20500 रुपये का चेक उनके कार्यालय में उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा को भेंट किया। यह जानकारी एन एस एस के जिला कोऑर्डिनेटर ने दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल विनोद वनियाल, राज्य सलाहकार समिति के सदस्य राजन शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। विधायक चैतन्य शर्मा के पिता एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कहा की स्थानीय पाठशाला के बच्चों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए फंड एकत्रित करके अनुकरणीय कार्य किया है।
