March 13, 2026

फायरिंग में घायल गोल्डी खतरे से बाहर

पंचकूला, कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। पंचकूला डीएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि फायरिंग में घायल गोल्डी खतरे से बाहर है। उसके कंधें में गोली लगी है। इसके अलावा उसके चालक को गोली के छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि गोल्डी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधऱी का समर्थक है। कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी से गुजर रहा था। इस दौरान गोल्डी व उसके कुछ साथी खाने पीने के लिए रुके हुए थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फाइरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाईं थी। जिसमें दो गोली गाड़ी के बोनट पर लगी हैं। एक गोली गोल्डी के कंधे पर लगी और गोली के छर्रे से गोल्डी का चालक घायल हुआ है।

हिमाद्री कौशिक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीआईए, पुलिस और अन्य क्राइम ब्रांच से जुड़ी टीमें आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोल्डी पर फायरिंग मामले को गैंगवार नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसके कई प्रकार के आपराधिक रिकार्ड हैं। उसके खिलाफ खनन और हत्या से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसलिए खनन से जुड़ी रंजिश भी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि गोल्डी पुत्र चूहड़ सिंह हिस्ट्रीशीटर आरोपी है, जिसके खिलाफ 29 मामले अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू, मोहाली इत्यादि में दर्ज हैं। मामले को लेकर कुछ लोगों को राउंड अप किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, जो कोई पुरानी रजिंश के तहत हो सकता है। इस हमले का काफिले से कोई संबंध नहीं है। फायरिंग करने वालें अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला करने वालों की सीसीटीवी में फुटेज मिली है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक अल्पसंख्यक वर्ग से संबंध रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *