December 21, 2025

सोना 78703 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

चांदी भी नए रिकॉर्ड 99151 प्रति किलो पर पहुंची

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण दोनों धातुएं आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलेटिन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78703 रुपए पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले पिछले कल सोना 78251 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत में भी 779 रूपयों की तेजी रही और यह 99151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। पिछले कल भी सोना और चांदी ऑल टाइम हाई पर रहे थे। इस महीने अब तक सोना 3506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को सोना 75197 रुपए पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *