February 11, 2026

सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। यात्रा की सुविधा 29 अगस्त, 2023 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 30 अगस्त, 2023 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *