February 15, 2026

चलेट स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल फ़ाइनल मुकाबला जीता

दौलतपुर चौक, 13 अक्तूबर (संजीव डोगरा) जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चलेट कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल के फ़ाइनल मुकाबले में वेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लठीयानी की टीम पर विजय हासिल करके विजेता का ख़िताब हासिल कर लिया। स्थानीय प्रधानाचार्य बालक राम ने विजेता टीम को को बधाई देते हुए कहा की लड़कियों की टीम ने विजेता ट्राफी अपने नाम करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने टीम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक गुरनाम सिंह, कार्यलय अधीक्षक हनी शर्मा‍, टीम इन्चार्ज आशीष डोगरा, अश्वनी वशिष्ठ, अरविंद डडवाल, अनुप्रिया, संगीता, मीना, संजीवना इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *