February 11, 2026

रील्स बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूली लड़की, खाई में गिरी कार, माैत

मुंबई – सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में कई बार जानलेवा हादसे हो जाते हैं। ताजा घटनाक्रम में एक लड़की कार ड्राइव करते समय रील्स बनाने के चक्कर में कार समेत खाई में गिर गई और उसकी माैके पर माैत हो गई। घटना औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। उल्लेखनीय है कि सुलीभंजन में दत्त मंदिर का क्षेत्र मनोरम है, बरसात के मौसम में यह प्रकृति के साथ और अधिक खुल जाता है।इसलिए भक्त और पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *