April 3, 2026

घर-द्वार पर मिलेगी गैस सिलेंडर सुविधा, एजेंसी आने की नहीं आवश्यकता: संजीव वर्मा

सरकाघाट/धर्मपुर,

क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड
मंडी संजीव वर्मा ने सरकाघाट एवं धर्मपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसी सरकाघाट न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को उनके घर-द्वार पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एजेंसी परिसर में पहुंचकर सिलेंडर लेने का प्रयास करते हैं, तो इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और आपूर्ति में विलंब हो सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे अपने-अपने गांव या क्षेत्र में ही धैर्यपूर्वक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की प्रतीक्षा करें।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि एजेंसी परिसर में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष सिलेंडर बिक्री नहीं की जाएगी। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा तथा वितरण प्रणाली को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *