त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही गैस सिलेंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में त्योहारों की भरमार है। त्योहार के महीने में आम आदमी की जेब पर खर्चा बढ़ता है। इसी महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गए हैं। गैस कीमतों में ये बढ़ोतरी 48.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर हुई है। इसे 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए बढ़ाया गया है। आइए जानते हैं आपके महानगरों में गैस सिलेंडर के ताजा दाम-देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट (Gas Cylinder New Rate) अब 1740 रुपये हो गए हैं। इसकी कीमतों 48.50 रूपये की बढ़ोतरी की गई है।कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1850.50 रूपये हो गई है। यहां कीमतों में 48 रुपये इजाफा हुआ है।
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 1692 रूपये हो गए हैं और इसमें 48 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1644 रूपये पर थे। चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट अब 1903 रूपये हो गए हैं और इसमें 48 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1855 रूपये पर थे।
रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट भी बढ़ सकते हैं
बता दें कि आम रसोई गैस सिलेंडर जिसका वजन 14.2 किलोग्राम का होता है उसकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर का खाना या रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट बढ़ सकते हैं क्योंकि इन जगहों पर खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है।
