February 11, 2026

लहसुन की कीमतें आसमान छू रही है

लहसुन की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही है। लहसुन की कीमत बढ़ने से किसान काफी खुश हैं। इन दिनों किसान खेतों से ही 300 रुपये प्रति किलो की दर से लहसुन थोक व्यापारियों को बेच रहे है। बाजार में पहुंचते हुए इसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो की दर पर पहुंच जाती है। 

लहसुन की कीमतें बढ़ने से जहां आम जनता की जेब पर डांका पड़ा है वहीं किसानों को करोड़ों रुपये का लाभ हो रहा है। लहसुन की फसल की देखरेख और चोरी से बचाने के लिए किसानों ने खेतों में सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल कर दिए है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए ये नजर रखी जा रही है कि लहसुन की चोरी तो नहीं हो रही है।

जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के सांवरी गांव में किसान मेहनत से लहसुन की खेती करते है। इस बार उन्होंने लहसुन की निगरानी करने के लिए खेत में सीसीटीवी भी इंस्टॉल करवाया है। सीसीटीवी के जरिए वो खेतों में मजदूरों को काम करते हुए देखते है। इन दिनों लहसुन काफी महंगा है जिस कारण इसकी चोरी का डर लगातार बना रहता है। इससे बचाने के लिए कैमरे भी लगवाए गए हैं, ताकि चोरी की घटना होने पर निगरानी की जा सके। सीसीटीवी कैमरे लगवाना लहसुन की फसल के लिए बेहद अधिक जरुरी है क्योंकि इसकी कीमतें लगातार आसमान छू रही है।

कुछ किसानों का कहना है कि लहसुन की कीमतें बढ़ने के बाद से चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। इसके बाद किसानों ने खेतों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाए है। बता दें कि व्यापारियों का कहना है कि लहसुन के बढ़े दाम आगामी एक महीने में कम हो जाएंगे। लहसुन की कीमत में आई बढ़ोतरी को देखते हुए काफी कम संख्या में ही लोग इसकी खरीददारी कर रहे है। लहसुन की खरीददारी में लोगों ने कटौती कर दी है। लहसुन की कीमतों में आई गिरावट का मुख्य उद्देश्य कम उपज और कमजोर सप्लाई है। इस कारण ही लहसुन की कीमतें आसमान छू रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *