February 19, 2026

नगर पंचायत रिवालसर क़ो मिला लगभग 75 लाख रुपये का कूड़ा कचरा का सांलिड़ बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट ।

रिवालसर अजय सूर्या
-नगर पंचायत रिवालसर द्वारा कूड़ा-कचरे के निपटारे के लिए 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा सालिड बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट मिला ।लोअर पंचायत के चहडी में बनेगा यह सयंत्र ।वर्षो से जमीन की तलाश कर रही नगर पंचायत को को इस सयंत्र को लगाने के लिए कहीं पर भी सरकारी व निजी जमीन न मिल पाने के कारण इसका निर्माण नही हो पा रहा था । नगर पंचायत को रिवालसर लोअर पंचायत चहड़ी निवासी भीखम राम में अपनी निजी जमीन नगर पंचायत को दी ।नगर पंचायत द्वारा सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर भीखम राम निवासी चहड़ी उपतहसील रिवालसर से सांलिङ बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजैक्ट लगाने हेतु 1 बिघा भूमि खसरा नं0 582/1 सरकारी दरों पर सारी ओपचारिकताये पूर्ण कर 31,00,088.00 रू० अदा कर शहरी विकास विभाग के नाम जमीन कर गई। इस जमीन की बाड़बंदी के लिए नगर पंचायत ने टेंडर लगाकर बाड़बंदी का कार्य शुरू कर दिया है ।मगर कुछ ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के लोग इस बात की भ्रांति फैला रहे है कि इस जगह पर रिवालसर के कूड़े कचरे के डम्पिंग साइट के चुना गया है जिससे आसपास का वातावरण व पर्यायवरण दूषित होगा ।नगर पंचायत सचिव विनोद कुमार उपाध्यक्ष नगर पंचायत कश्मीर सिंह राव द्वारा लोगों में फैली भ्रांति को दूर करते हुए बताया कि नगर पंचायत वहाँ पर सॉलिड़ बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थापित कर कूड़े को वैज्ञानिक तरीका से निष्पादित करेगी नाकि उसे डम्प करेगी। परन्तु लगता है कि वहाँ के कुछ शरारती लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि नगर पंचायत वहां पर कूड़े की डम्पिग करेगी । नगर पंचायत को अखबार में प्रकाशित खबरों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के कुछ लोगों ने चहड़ी में नगर पंचायत की डम्पिग साईट के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा है। नगर पंचायत इस सम्बन्ध में लोगों को आश्वस्त करती है कि नगर पंचायत द्वारा भूमि सॉलिड़ बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए क्रे की है ना कि कूड़ा डम्प करने के लिए। नगर पंचायत द्वारा पहले वहाँ पर सारा कार्य सॉलिड बेस्ट मैनेजमैंट नियमों के तहत पूर्ण करवाया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार मशीनरी स्थापित कर वैज्ञानिक व सुरक्षित तरीके से कूड़े का निपटान किया जाएगा । सॉलिड़ बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजैक्ट साईट चार दिवारी से बन्द होगी व इससे किसी भी प्रकार की गन्दगी नहीं फैलेगी न ही किसी प्रकार का नुक्सान होगा। अतः नगर पंचायत लोगों से सहयोग की अपेक्षा करती है व अपील करती है कि वह शरारती तत्वों के बहकावे में न आयें। नगर पंचायत द्वारा तय मापदण्ड़ों के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह करती है कि वह अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को समझायें तथा नगर पंचायत का सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *