गगरेट के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने विधायक चैतन्य शर्मा से शिष्टाचार भेंट की
संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक
बुधवार को गगरेट के एसडीएम का कार्यभार संभालने के पश्चात शशि पाल शर्मा ने विधायक चैतन्य शर्मा से शिष्टाचार भेंट की एवम उनके विकासात्मक कार्यो पर चर्चा की। गौर रहे कि 2015 काडर के एच ए एस अधिकारी शशीपाल शर्मा इससे पहले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मंडी में एडिशनल कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे और गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम के कांगड़ा ट्रांसफर होने पर उन्होंने बुधवार को एसडीएम का कार्यभार संभाला।कार्यभार संभालने के पश्चात एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक चैतन्य शर्मा से शिष्ट भेंट की। उधर विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि गगरेट को उपमंडलाधिकारी (ना.) के रूप में काबिल अधिकारी शशिपाल शर्मा मिले है, जिन्हें गगरेट क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यो एवम प्राथमिकताओं के बारे बता दिया गया, निश्चित तौर क्षेत्र के जनता को उनके अनुभवों का फायदा मिलेगा।
