December 23, 2025

गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को किया याद

वीरभद्र सिंह ने अपने रहते हुए हिमाचल में करवाया अपार विकास
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
हिमाचल प्रदेश के निर्माता कहे जाने वाले राज्य के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आज गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विश्राम गृह गगरेट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत करके स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने वहां आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अपने आप में एक युग थे। वे हिमाचल की जनता के दिलों में राज करते थे। आज वे सब उनकी राह पर चलकर सीखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह चाहते थे कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक बने। आज गगरेट में उनके आशीर्वाद से जनता ने कांग्रेस पार्टी को गगरेट का नेतृत्व दिया है, लेकिन खुद वीरभद्र सिंह आज इस दुनिया में नहीं है। गगरेट में कांग्रेस की जीत को वे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को समर्पित करते हैं। इस मौके पर गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,रमन जसवाल, पंडित राम लुभाया,बाबुल, लवली ठाकुर, अनुज सिंह,प्रकाश सिंह, बलविंदर प्रधान, सोनू, आशीष राणा, गुरमेल सिंह प्रधान, सीमा देवी, निशांत शर्मा और जिला परिषद सदस्य कुलदीप शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को याद किया गया व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *