February 16, 2026

ईशान आई हॉस्पिटल के संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया रोष प्रदर्शन

नदीम अख्तर ने भगवान शिव को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

मैहतपुर, भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मैहतपुर स्थित ईशान आई हॉस्पिटल के संचालक नदीम अख्तर की गिरफ्तारी व उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर आज हिंदू संगठनों ने मैहतपुर प्रवेश द्वार से लेकर ईशान आई हॉस्पिटल तक भारी रोष मार्च निकाला। ईशान आई हॉस्पिटल के संचालक नदीम अख्तर ने पिछले दिनों अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदुओं के आराध्य देव भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की थी। फलस्वरुप जिला ऊना के विभिन्न कस्बों में हिंदू संगठन नदीम अख्तर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नदीम अख्तर ने अग्रिम जमानत करवा ली है फलस्वरुप उस पर पुलिस गिरफ्तार करने की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इस संबंध में नदीम अख्तर ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और किसी और ने यह पोस्ट डाली थी, जो कि पुलिस जांच का विषय है। लेकिन हिंदू संगठनों का कहना है कि वह पहले भी हिंदू धर्म के विरुद्ध सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करता रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि नदीम अख्तर जब तक अपने कृत्य के लिए क्षमा नहीं मांगता या उसे गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, वे रोष प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *