March 11, 2026

विद्यार्थियों द्वारा फन फेयर फ्रेंडली इवेंट आयोजित किया गया

दौलतपुर चौक, (संजीव डोगरा) : राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बी. बी. ए. के विद्यार्थियों द्वारा फन फेयर फ्रेंडली इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को विपणन और खुदरा प्रबंधन को आधार बना कर आयोजित किया गया। बी. बी. ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिस में उन्होंने तरह तरह की गेम्स का उपयोग करके विपणन के सिद्दांतों का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने किया जबकि इस मौके पर डा. रमण चौधरी, डा. सतिन्दर शर्मा, डॉ शिवानी और बीबीए बीसीए का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *