February 15, 2026

एसएफआई द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज हमीरपुर में आयोजित किया गया फ्रेशर बेलकम प्रोग्राम

अनिता कुमारी, हमीरपुर, नेता जी सुभाष चंद्र कॉलेज हमीरपुर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अनिल मनकोटिया शामिल हुए जिन्होंने प्रोग्राम में शामिल हुए सभी बच्चों को वधाई दी और उनको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
अनिल ने बताया की एसएफआई शुरू से ही छात्रों के लिए बेहतर पढ़ाई और उनके हितों को लेकर शुरू से काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस आयोजन में छात्रों के द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियाँ प्रस्तुत की गई। छात्र और छात्राओ के द्वारा पेश किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से नाटी और भांगरा ने इस खास आयोजन में चार चाँद लगाए।
इस मौके पे विशेष रूप से उपस्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफटी मैनेजमेंट की संचालिका सोनिया कांडा ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कामना की और उनकी आने वाली जिंदगी में हर मुश्किल से लड़ने की प्रेरणा दी।
इस आयोजन में अभिषेक, राज ठाकुर, संजीव सेठी, अंकुश मेहता भी खास तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *