February 25, 2026

हमीरपुर के नेता जी सुभाषचंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एसएफ़आई द्वारा आयोजित की गई फ्रेशर पार्टी

मोहित कांडा, हमीरपुर, हमीरपुर के नेता जी सुभाषचन्द्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एस एफ़ आई ने नए छात्रों के स्वागत के लिए फ़्रेशर पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉक्सिंग एसोसियेशन के ज़िला हमीरपुर के जनरल सेक्रेटरी एवम् पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष श्री अनिल मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अनिल मनकोटिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपनी पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनायें और आने वाले समय में एक बेहतर देश निर्माण की ज़िम्मेवारी में अपना योगदान दें।
अनिल मनकोटिया ने कहा कि ज़िंदगी में लक्ष्य बनाना बहुत ज़रूरी है और पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करें। इस मौक़े पर छात्रों के द्वारा कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयीं। जिसमें भांगड़ा, नाटी एवम अन्य कार्यकर्मो से छात्रों का भरपूर मनोरंजन भी हुआ।
इस मौक़े पर एस एफ़ आई के स्टेट वाईस प्रेज़िडेंट संजीव सेठी पूर्व अध्यक्ष रजत ठाकुर और अनिल ठाकुर ने भी ख़ासतौर पे शिरकत की और सभी छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
इस कार्यक्रम को सफ़लता पूर्वक संपन्न करने में प्रेसिडेंट चेतन, वाईस प्रेसिडेंट अभि राजपूत, विनय राणा, इमरान, कनिका, रिया, शिवांग, पीहू और एसएफआई की पूरी टीम ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *