बच्चों को लाने ले जाने के लिए फ्री शुरू हुई वैन, पूर्व विधायक अजय महाजन ने दी हरी झंडी….
बच्चों को प्रदान की मुफ्त पाठ्य सामग्री व कापियां
बेबाक़ शर्मा/जसूर: राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कमनाला में अनूठी पहल शुरू करते हुए बच्चों को लाने ले जाने के लिए नई पहल शुरू की है। वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने हरी झंडी देकर इस पहल की शरुआत करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र में यह पहला स्कूल होगा यहां यह सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास खंड नूरपुर की पंचायत कमनाला के राजकीय माध्यमिक पाठशाला में अब आसपास के गॉवो के स्कूली बच्चों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। स्कूली बच्चों को घर से लाने और वापिस घर तक पहुंचाने के लिए एक वैन का प्रवधान किया गया है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान और ब्लाक समिति नूरपुर के पूर्व अध्यक्ष सन्देश ड़ड़वाल ने उक्त वैन को स्कूल में दान किया है। शनिवार को नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने इस वैन को बच्चों को घर छोड़ने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। महाजन ने कहा कि हिमाचल के किसी सरकारी स्कूल में यह शायद पहला प्रयास किया गया है। इससे न केवल बच्चों को निशुल्क आवागमन करने की सुविधा मिलेगी बल्कि स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए यह सुविधा बहुत कारगर होगी। उन्होंने वैन के दान दाता सन्देश ड़ड़वाल की सराहना करते हुए कहा कि इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस मौक़े पर उन्होंने सन्देश ड़ड़वाल द्वारा दान की गई पाठय सामग्री को उक्त पंचायत के राप्रापा और रामापा के बच्चों को वितरित किया। इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने पूर्व विधायक अजय महाजन का भव्य स्वागत किया उन्हें शाल और टोपी देकर सम्मानित किया।
इससे पहले स्कूल के हेडमास्टर अजय धीमान ने बच्चों के परिणाम घोषित किये जिसमे 6ठी में सुधांशु पुत्र विनोद ने 1660/1351( 84.43)अंक लेकर प्रथम स्थान, सिमरन पुत्री ओंकार ने 1213 अंक लेकर द्वितीय, 7वी में आराध्य पुत्री नरेश ने 1600/1227.5 अंक लेकर प्रथम व अभिमन्यु पुत्र विनोद ने 918.5 अंक लेकर द्वितीय, 8th में भावेश पुत्र जसवंत प्रथम व ईशान द्वितीय, 9वी में अंश 800/653.75 प्रथम, संजीव व नीरज द्वितीय व तृतीय रहे।
इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान सन्देश ड़ड़वाल, स्कूल के प्रधानाचार्य अजय धीमान, स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान रीता देवी , तरसेम मिन्हास, राकेश शर्मा, राजन शर्मा, महिंन्द्र ड़ड़वाल, यशपाल सिंह आदि अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
