सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 21 सितंबर( संजीव डोगरा ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गणु मंदवाड़ा गांव में सांसद मोबाइल सेवा वैन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर , गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा , महामंत्री अजय ठाकुर, राजीव कालिया , व्लाक समित चेयरपर्सन रीता धीमान , ग्राम पंचायत प्रधान बिंदु राणा, बूथ अध्यक्ष सतपाल सिंह , विजय राणा, रशपाल सिंह , शीला कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा की केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सेवारत यह मोबाइल एंबुलेंस लोगों का सहारा बनी है जिससे ग्रामीण जनता को सीधे तौर पर लाभ हासिल हो रहा है।
