February 11, 2026

475 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच

7 लोगों के सफलतापूर्वक किए नसबंदी ऑपरेशन

अजय शर्मा। बंगाणा

सिविल अस्पताल बंगाणा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ऊना की टीम द्वारा किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 465 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच व उपचार किया। इस कैंप में चेकअप कराने वाले मरीजों को विभाग की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सात नसबंदी ऑपरेशन भी कुशलता पूर्वक लोगों के किए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित लोगों की विभिन्न बीमारियों का उपचार व जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए इस मेगा कैंप में 10 लोगों ने मृत्यु पश्चात अपने शरीर के समस्त अंगों को दान करने की शपथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन जिले के विभिन्न अस्पतालों में किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में एमडी डॉक्टर रमना कुमारी ने 345 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अतिरिक्त डॉ अनुराग ने भी मरीज के स्वास्थ्य को जांचा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी नरेश वर्मा, अश्वनी कुमार, डा. चेतन मोदगिल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *