निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा,
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के रेड रिबन क्लब एवं इको क्लब द्वारा महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों एवं प्राध्यापकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग गगरेट के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल, रेड-रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. अनुराधा, ईको क्लब की संयोजिका डॉ. निधि शर्मा ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधित विशेष टिप्स दिएं एवं सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रो. प्रियंका, प्रो. गौरव राणा प्रो. नेहा जसवाल ,प्रो.अर्श सिंह राणा प्रो.यासीन ,प्रो. नैना ,प्रो. हितेश इत्यादि विशेष रूप से सम्मिलित रहे।
