February 25, 2026

जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से ताजपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में 205 मरीजों की जांच

अटेली, शहीद उद्यम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से जन कल्याण सेवा समिति भीलवाड़ा, जिला रेडक्रॉस समिति व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ताजपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच राजकुमार ने किया। इस चिकित्सा शिविर में 205 लोगों की जांच की गई।
अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कैंप टीम इंचार्ज मनोज मित्तल ने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य लोगों को अपने घर पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव में पौधे भी लगाए।
जन कल्याण सेवा समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष मुखत्यार सिंह ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कुछ समय समाज सेवा के कार्यों में भी लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रत्येक युवा सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को समाज कार्य करने की एक नई दिशा मिलती है। समाज हित में सामाजिक कार्य का होना अतिआवश्यक है।
कैंप में डा. एसएस यादव, डा. पूनम सैनी व रेडक्रॉस से डा. एसपी सिंह ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की।
इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद बलबीर सिंह के अलावा गांव के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *