March 14, 2026

किन्नौर जिला में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर

किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सुन्नम के पंचायत कार्यालय में 17 फरवरी, 2024 को तथा ग्राम पंचायत पूह में 21 फरवरी, 2024 को प्रातः 10 बजे आयुष विभाग किन्नौर द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का एक दल स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की ब्याधियों जिनमें नेत्र रोग, आमवात, बावासीर, जटिल, जीर्ण व असाध्य रोग शामिल रहेंगे की निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करेगा। इसके अलावा लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विभागीय कैलेण्डर के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इन निःशुल्क शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *