January 25, 2026

पाकिस्तान सहित 10 देशों के प्रवासियों को निकलेगा फ्रांस

आरोप: शरण के बहाने करते हैं दंगे और आतंकी हमले यूरोपीय देश फ्रांस इसी महीने शरण के नाम पर अवैध रूप से रहने वाले 23000 लोगों को देश से निकलेगा। इनमें सीरिया, पाकिस्तान, इराक समेत कुछ एशियाई और अफ्रीकी देशों जैसे मोरक्को, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र सहित 10 देशों के लोग शामिल हैं। यूरोपीय देश अवैध तरीके से आने वालों को रोकने के लिए अब सख्ती बरतने लगे हैं। फ्रांस इस मामले में कहीं अधिक सख्त नजर आ रहा है। इस कार्रवाई को फ्रांस में कट्टरता बढ़ने और अगस्त में होने जा रहे ओलंपिक खेलों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। गत वर्ष भी फ्रांस ने 38000 लोगों को डिपोर्ट कर दिया था जो की घुसपैठ कर फ्रांस में रह रहे थे। फ्रांस में हाल ही में कट्टरपंथ से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं। इसी साल फ्रांस ने पिछले एक दशक का सबसे भीषण दंगा भी झेला था। इन घटनाओं के तार अवैध तरीके से आए प्रवासियों से भी जुड़े थे। इसी कारण फ्रांस सख्त कदम उठाने को मजबूर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *