February 25, 2026

बेरी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर , चार दुकानदारों के काटे चालान ,अढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला

एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने चलाया अभियान

बेरी(झज्जर), एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के चलते उपमंडल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की दिशा में प्रशासन सजग एवं सतर्क है। प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए जा रहे है। नगरपालिका बेरी के सचिव राहुल सैनी की अध्यक्षता में गठित टीम ने मेन बाजार,सब्जी मंडी और शिव चौक पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले चार दुकानदारों के अढाई हजार रूपये के चालान किये । एसडीएम ने कहा कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में बेरी क्षेत्र को पोलोथिन मुक्त बनाना उपमंडल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लाटिक के प्रयोग पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया गया है व उक्त बारे लगातार मुनादी भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक और दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करके कपडे के थेले का प्रयोग करे जिससे वातावरण में प्रदूषण नही फैलेगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक से नालियों के रुकने का भी खतरा

उन्होंने कहा कि अक्सर बारिश के समय में सीवर लाईन व नालियों के ब्लोकेज होने का मुख्य कारण भी सिंगल यूज प्लास्टिक ही है जिसकी वजह से गन्दा पानी सडकों/गलियों मे आ जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।एसडीएम ने सचिव नगरपालिका, मार्किट कमेटी सचिव और बीडीपीओ को निर्देश दिये कि वे अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने बारे जागरूक भी करें।

एसडीएम ने बेरी बाजार में दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने बारे अपील दोहराते हुए कहा कि रोजमर्रा का सामान लेते समय ग्राहकों को भी इस बारे प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने नगरपालिका से सचिव को अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ -साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक को लेकर चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *