January 25, 2026

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री का फार्मूला तय

देवेंद्र फडणवीस,अजीत पवार व एकनाथ शिंदे आज दिल्ली में मीटिंग करेंगे, शपथ ग्रहण कल

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बंपर जीत के बाद अब राज्य में महायुती की सरकार बनना तय है। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर घोषणा अभी तक नहीं हुई है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व अजीत पवार की आज शाम दिल्ली में भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फार्मूला तय हो गया है। वही गठबंधन की पार्टियों में से हर 6 से 7 विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22 से 24 शिंदे गुट के 10 से 12 और अजीत गुट के 8 से 10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। अगर सब कुछ सहमति से तय हो गया तो कल मुंबई में राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इन विधानसभा चुनाव में 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधनों के बीच मुकाबला रहा था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजीत पवार) शामिल है जबकि महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) चुनाव मैदान में थे। बड़ी जीत हासिल करने वाले गठबंधन में 149 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीती है जबकि गठबंधन ने कुल 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी को 46 सीटें मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *