पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
चंडीगढ़, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह आपातकालीन विभाग में भर्ती थे। उनकी मौत पर राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
