February 25, 2026

महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दी बधाई

रजनीश, हमीरपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी देश और प्रदेश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।

प्रोफेसर धूमल ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में हमेशा महिलाओं का सम्मान दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं, जैसे कि माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना, जिससे महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिल सके। इसके अलावा, महिलाओं को स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिला उज्ज्वला योजना जैसी स्कीमें चलाई हैं। और आज भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में महिला सम्मान निधि का शुभारंभ किया है, जिसमें 5100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।उन्होंने इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्र सरकार को बधाई दी है। प्रोफेसर धूमल ने देश और प्रदेश की सभी महिलाओं को इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *