February 18, 2026

फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट अणु में 15 से 17 तक

10 वन वृतों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और वन निगम सहित 13 टीमें लेंगी भाग

मोहित, हमीरपुर 13 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 24वीं वन खेल एवं डयूटी मीट-2023 15 से 17 दिसंबर तक हमीरपुर के निकट अणु के खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की सभी 10 वृतों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमें भाग लेंगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर स्थित वन वृत और वन मंडल कार्यालय की ओर से सभी तैयारियांे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट स्पोर्ट्स एंड डयूटी मीट-2023 की खेल स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक एवं ग्राउंड में आयोजित की जाएंगी। जबकि, सांस्कृतिक व अन्य स्पर्धाएं डिग्री कालेज के परीक्षा हॉल में करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *