कुटलैहड़ के विकास के लिए 20 वर्ष नहीं मात्र 5 वर्ष चाहिए: देवेंद्र भुट्टो
कुटलैहड़ के चताड़ा में सजा विधायक आपके द्वार कार्यक्रम, जनता की सुनी समस्याएं
85 लाख के खेल मैदान का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन, एक वर्ष में पूरा होगा कार्य
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चताड़ा पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की। चताड़ा पहुंचने पर लोगों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एवं राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम से पूर्व कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चताड़ा गांव में 85 लाख से बनने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया और जनता की समस्याओं को सुना व उनका मौके पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में उन्हें विकास के लिए 20 वर्ष नहीं बल्कि मात्र 5 वर्ष का कार्यकाल चाहिए और वे 5 वर्ष के कार्यकाल में ही चुनाव के समय की गई हर घोषणा को अमलीजामा पहनाएंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बीते कुछ समय से भारी बारिश के चलते कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में उन्होंने कुटलैहड़ के हर कोने में जनता को हुए नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि वह उपमंडल बंगाणा प्रशासन को बधाई देते हैं जिन्होंने इस भयंकर आपदा आने पर जनता से सीधा संपर्क रखा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की कोई सुविधा नहीं आने दी। सभी विभागों के अधिकारी ऊर्जावान होकर फील्ड में डटे रहे। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि उनका उद्देश्य कुटलैहड़ को विकास के पथ पर ले जाना और युवाओं को रोजगार देना है व बहुत जल्द चितारा में युवाओं के रोजगार के लिए इंडस्ट्री लगाई जा रही है। भुट्टो ने कहा कि वे चताड़ा में सरकारी भूमि की तलाश कर ली है और उक्त पंचायत में करीब 85 सौ कनाल भूमि सरकारी है जहां पर 2 से 3 उद्योगों को आराम से जगह मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से चताड़ा पंचायत में दर्जनों रिहायशी एवं अन्य भूमि पर डंगे गिरे हैं। उन्होंने कहा कि चताड़ा के लिए जो स्थानीय प्रधान ने मांगे रखी है उन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, चताड़ा प्रधान नीलम ठाकुर, विनय कलसी, रोहित, रॉकी खन्ना ,संजीव सैनी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति तरसेम लाल सहोता,रमेश बंगा,सेवादल अध्यक्ष दौलतराम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित, ममता प्रधान कोटला खुर्द, कुलदीप, विजय ठाकुर महासचिव, श्याम चंदेल प्रधान टीहरा,राजकुमार उप प्रधान बुढवार, हर्ष शर्मा, जीवन शर्मा अर्चित शर्मा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित मौजूद थे।
चताड़ा में बनेगा 54 लाख का मैरिज पैलेस, डीपीआर हो रही तैयार
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि चताड़ा में 54 लाख की लागत से आधुनिक मैरिज पैलेस बनेगा जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। यह मैरिज पैलेस स्थानीय पंचायत की देखरेख में रहेगा। भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय की गई हर घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।उन्होंने 6 माह में पूरी ईमानदारी के साथ काम करके जनता की समस्याओं को घर द्वार समाधान करने पर बल दिया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी की कुटलैहड़ वासियों को पूरी सुविधा देने पर जोर दिया गया है। जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुटलैहड़ प्रवास पर आएंगे और विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास करके कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को और ज्यादा गति प्रदान करेंगे।
