February 14, 2026

गुरु रविदास के दर्शाय रास्तों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करें: यादविंदर गोमा

हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कृतसंकल्

पंचरुखी, आयुष , युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के मझेरनु, लदोह, सलियाणा, अन्दरेटा, लंबागांव और गंदड़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु रविदास की पावन जयंती की बधाई दी।
गोमा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक रहे हैं । जिन्होंने समाज को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत और महान लोग किसी एक समाज , जाति या धर्म के नहीं बल्कि सर्वसमाज के होते हैं और पूरी मानवता उनके दर्शाय रास्तों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं।उन्होंने जाति और लिंग के सामाजिक विभाजन को दूर करना सिखाया और व्यक्तिगत आध्यात्मिक स्वतंत्रता की खोज में एकता को बढ़ावा दिया।
गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है और प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ें लोगों के उत्थान के लिए भी सरकार ने कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनायें आरम्भ की हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला, बाल, एवम् अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए बजट में 2 हज़ार 457 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गों से सम्बंधित पात्र छात्रों के लिए कम्प्यूटर में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें बाज़ार मांग के अनुरूप जीएसएसटी, टैली, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेन्स, ऑटो कैड, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और डाटा प्रबंधन इत्यादि के नए कोर्स को सम्मिलित किया जा रहा है ताकि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को उचित रोज़गार प्राप्त हो सके।
मंत्री ने अन्दरेटा में गुरु रवि दास मंदिर प्रांगण टाइल कार्य के लिये अढाई लाख, मंदिर के शेड पर टीन कार्य के एक लाख, अन्दरेटा चौक और प्राइमरी स्कूल में सोलर हाई मास्ट लाइटस , मुख्य सड़क से मंदिर तक रास्ते में टाइल डालने, युवक मंडल के लिये भवन, बास्केट बॉल ग्राउंड, खेल किट और 8 सोलर लाइट्स देने की घोषणा की।
उन्होंने गंदड़ में गुरु रविदास भवन के लिए अतिरिक्त 5 लाख देने की घोषणा की और हर वर्ष भवन पूर्ण होने तक 5-5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर और मैदान के भी धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
गोमा ने लंबागाँव में गुरु रवि दास भवन निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की और कहा कि एक वर्ष में यह तैयार होगा ।
कार्यक्रम में सरन दास , त्रिलोक चन्द, मिलाप चन्द, राम सिंह सहित गुरु रविदास समितियों के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *