योजनाओं व प्रशासनिक गतिविधियों की अपडेट रहने के लिए डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया अकाउंट्स करें फॉलो
🔸डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया अकाउंट्स को करें फॉलो
🔸जनहित की सूचनाओं के लिए डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया से रहें अपडेट
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण गतिविधियों को डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है। नागरिक प्रदेश सरकारी योजनाओं, नीतियों और जिला प्रशासन की गतिविधियों व जनहित की सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया अकाउंट्स को अधिक से अधिक लोग फॉलो करें।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डीआईपीआरओ झज्जर कार्यालय के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आधिकारिक अकाउंट्स मौजूद हैं, जहां जिला प्रशासन की रोज़मर्रा की गतिविधियों के साथ-साथ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सूचनाएं दी जाती हैं। इन अकाउंट्स को फॉलो करके नागरिक न केवल शासन की नई नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं, बल्कि जिले में होने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों और आयोजनों से भी अवगत रह सकते हैं। डीआईपीआरओ ने कहा कि डिजिटल माध्यम नागरिकों और प्रशासन के बीच सहज संवाद को बढ़ावा देने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। उन्होंने जिला वासियों से डीआईपीआरओ झज्जर के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करने का आह्वान किया।
