सीएचसी सिंहपुर में फॉगिंग कराई गई
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है
सचिन सोनी, नूरपुर बेदी ,
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को भारी बारिश के दौरान स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक कर रही है। डा. परमिंदर कुमार सिविल सर्जन रूपनगर के दिशा निर्देश और सीनियर मेडिकल अफसर के नेतृत्व में सीएचसी में फॉगिंग करवाई गई। इस मौके पर डॉ. विधान चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू मच्छर के फैलाव को रोकने के लिए सीएचसी सिंहपुर में फॉगिंग करायी गयी है। ऐसे में डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार और सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मतली और उल्टी और स्थिति बिगड़ने पर नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना शामिल है। कोई भी लक्षण महसूस होता है तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से अपना चेकअप करा सकता है और अपनी जांच करा सकता है। बारिश के मौसम में घर के अंदर पानी की आपूर्ति का ध्यान रखें, पीने के लिए पानी को हमेशा उबालकर या फिल्टर करके लें। इस अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद गांवों में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, फॉगिंग कराई जा रही है, लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े साफ पानी में पैदा होता है, इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी से भरे कंटेनरों और टंकियों को अच्छी तरह से ढककर रखें। सप्ताह में एक बार कूलर और गमले सुखाएं, शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाली क्रीम और मच्छरदानी का उपयोग करें।
