February 12, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत अम्बाला जिला से अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत अम्बाला जिला से अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में 38 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या जाएंगे और श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के जरिए प्रदेश के लाखों श्रद्धालु नि:शुल्क रूप से महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर से अब तक 7 एसी वोल्वो बसें प्रदेश सरकार की तरफ से रवाना की जा चुकी है और बहुत से यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *