February 25, 2026

सलोह बैरी में हुई झंडा रस्म चढ़ाने की अदायगी

ऊना/सुखविंदर/24 जुलाई:- गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव में श्री बाबा हंसराज जी महाराज ( घाटी वाले)की जन्मस्थली सलोहबैरी में सोमवार को बाबा जी के 123वें जन्म प्रकाशोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह पहले पं महेश शर्मा की देखरेख में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक वेद मंत्रों के साथ पूजा व हवन करवाया गया। उसके बाद झंडा चढ़ाने की रस्म अदायगी की गई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध लाईनों में खड़े होकर बाबा की प्रतिमा के आगे प्रणाम किया और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर धानोवाल( होशियारपुर)से आए हुए कलाकार नीलकंठ ने अपनी मधुर आवाज से भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया ‌। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *