February 14, 2026

सूरत में भरभरा कर गिरी पांच मंजिला इमारत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

सूरत – गुजरात के सूरत में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना में करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, वहीं कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल इमारत का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इमारत जर्जर हो चुकी थी लेकिन फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वहां रह रहे थे। वहीं घटना वाली जगह पर राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *