पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला पधर सम्पन्न
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, मेले का किया समापन
पधर, प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मनाये जाने वाला जिला स्तरीय किसान मेला पधर का आज विधिवत समापन हो गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जल शक्ति विश्राम गृह डलाह में देव सूत्रधारी ब्रह्मा सहित उपस्थित समस्त देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा की अगवानी में देवी देवताओं की निकली भव्य जलेब की अगवानी की।
मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने शाल टोपी, समृद्धि चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की पवित्र धरती है। यहां पर प्रतिवर्ष देवी देवताओं से जुड़े कई लोक उत्सवों व मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है तो वहीं प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को देखने व जानने का अवसर भी मिलता है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी हमारे प्रदेश में मेलों व उत्सवों के प्रति उत्साह और जुड़ने की जिज्ञासा लोगों में देखने को मिलती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला पधर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाले खिलाड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडल और और स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुति देने पर उन्हें सम्मानित भी किया और मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा मतदाता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया गया उपायुक्त मंडी ने मेला मैदान में मेले का झंडा उतार कर विधिवत समापन किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने सभी देवी देवताओं के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा मेला आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एसडीएम पधर ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने का भी आह्वान किया है। वहीं उम्मीद व्यक्त की कि इस बार मतदाता पर बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे इस अवसर पर डीएसपी पधर दिनेश कुमार, तहसीलदार पधर पूर्ण चंद कौंडल,नाएब तहसीलदार पधर विकास कौंडल बीडियो राकेश पटियाल, एक्शन पीडब्ल्यूडी प्रदीप ठाकुर, एक्शन जल शक्ति अरविंद वर्मा, सीडीपीओ जितेंद्र सैनी, तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल पधर ललित ठाकुर व अन्य गणमानी व्यक्ति उपस्थित रहे।
