January 26, 2026

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

सचिन सोनी, नंगल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने भाखड़ा डैम की गोविंद सागर झील में आज से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान मछली पकड़ने व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवज्ञा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मछली पकड़ने पर यह प्रतिबंध हर वर्ष लगाया जाता है क्योंकि इन 2 महीनों के दौरान मछलियों का प्रजनन काल रहता है। हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के अनुसार प्रतिबंध को पूरी तरह लागू करने के लिए विभाग ने कई टीमों का गठन कर रखा है जो मछली के अवैध शिकार करने वालों पर नजर रखेंगे। प्रतिबंध के आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर भारी जुर्माने के अलावा 3 वर्ष की कैद की सजा का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *