February 21, 2026

दिल्ली में डेंगू से इस साल की पहली मौत दर्ज

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में इस साल डेंगू के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में डेंगू से इस साल की पहली मौत दर्ज की गई। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह डेंगू के कारण मरीज की मौत हो गई।’’
राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में इस साल डेंगू के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोक नायक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में डेंगू के कारण 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 650 से अधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नगर निगम ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *