भारत में एचएमपीवी वायरस का पहला केस आया सामने
नई दिल्ली: चीन में फैले एचएमपीवी नाम के वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इसका पहला मामला सामने आया है। यहां एक आठ महीने की बच्ची में एचएमपीवी वायरस डिटेक्ट किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक निजी हाॅस्पिटल की रिपोर्ट आई है। बता दें कि एचएमपीवी आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है।
इस वायरस के लक्षण आमतौर पर सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं। सामान्य मामलों में यह खांसी, गले में खराश और नाक बहने के कारण बहता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में एचएमपीवी का संक्रमण गंभीर बन सकता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन लोगों में यह वायरस गंभीर खतरा बन सकता है। इसके अलावा इस वायरस से संक्रमित मरीजों में सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।
