फिरोजपुर में बसपा उम्मीदवार पर एफआईआर दर्ज, जालंधर में भिड़े भाजपा, कांग्रेस और आप’ वर्कर
जालंधर : पंजाब में आज 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस दौरान कई स्थानों से हल्की फुल्की झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। जैसे कि जालंधर के वेस्ट विधानसभा हलके में जैसे कि जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके के अंतर्गत आते बस्ती गुजां में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा के बूथ वर्कर भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की बात को सुना जायेगा फिर मामले की जांच करेंगे। इसी प्रकार दूसरी और आदमपुर के गांव मसूरपुर वडाला में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में जबरदस्त टकराव हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कई लोग घायल भी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
वहीं, लोकसभा हलका फिऱोज़पुर से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सुरिन्दर सिंह कम्बोज़ द्वारा विधान सभा हलका गुरुहरसहाए के अधीन आते गांव जीवां अराई में वोट डालते समय ईवीऐम मशीन की वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने के दोष अधीन थाना गुरूहरसहाए में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि फिऱोज़पुर के रिटर्निंग अफ़सर-कम-डिप्टी कमिशनर राजेश धीमान ने सोशल मीडिया पर इस मामले के प्रसारित होने के बाद तुरंत एक्शन लेकर सुरिन्दर सिंह कम्बोज़ और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खि़लाफ़ मामला दर्ज करवाया।
थाना गुरूहरसहाए में 171 एफ आई. पी. सी, 126 और 132 आर. पी एक्ट 1951 के अंतर्गत मुकदमा नं: 98 तारीख़ 01-06-2024 दर्ज किया गया है। उधर, अजनाला के गांव लक्खोवाल में युवक की गोली मार कर हत्या करने के विरोध में लोगों ने मतदान का बायकाट कर दिया। सरपंच ने गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई कि कोई वोट नहीं देगा। पोलिंग स्टेशनों पर स्टाफ तो बैठा, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। वहीं अजनाला में राजियां गांव के 100 नंबर बूथ में मशीन खराब हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं अमृतसर सेंट्रल हल्के के 12 नंबर बूथ की मशीन बंद हो गई है।
