February 20, 2026

30 जून को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वित्त सहायता दी जाएगी

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि आगामी 30 जून रविवार को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नेहरू राजकीय कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, डॉ बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना व विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को वित्त सहायता के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीसी ने जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू कॉलेज में होगा जबकि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में प्रस्तावित है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर अपनी गंभीरता से तैयारी करने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार कीर्ति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *