नकड़ोह में वित्तीय व डिजिटल बैंकिंग साक्षरता शिविर का आयोजत
दौलतपुर चौक, (संजीव डोगरा) : कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा गोंदपुर बनेहडा व नावार्ड से सौजन्य से गांव नकड़ोह में वित्तीय व डिजिटल बैंकिंग साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक गोंदपुर बनेहडा रेनू जसवाल ने उपभोक्ताओं को ए.टी. एम. , यू. पी. आई., नेट बैंकिंग के उपयोग और सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उपभोक्ताओं को बचत खाता खोलने, हाउस लोन, वाहन लोन, किसान क्रेडिट कार्ड , लाकर सहित अन्य बैंक सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नकड़ोह के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पंचायत सचिव सहित अन्य गांववासी उपस्थित रहे।
