February 20, 2026

वित्त मंत्री ने शाम दास खन्ना के निधन पर शोक प्रकट किया

चंडीगढ़,

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाबी जागरण के न्यूज एडीटर सुशील खन्ना के पिता और हिंद समाचार के पूर्व न्यूज एडीटर शाम दास खन्ना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में स. चीमा ने शाम दास खन्ना द्वारा हिंद समाचार के न्यूज एडीटर के तौर पर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उन्होंने सुशील खन्ना द्वारा एक पत्रकार के तौर पर अपने पिता की विरासत को जारी रखते हुए आम लोगों को गंभीर मुद्दों के बारे में अवगत करवाने के लिए निभाई जा रही भूमिका का भी जिक्र किया।

वित्त मंत्री ने सुशील खन्ना और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन को खोना एक गहरी और दर्दनाक अनुभूति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *