निर्वाचक नामावलियों का अंतिम रूप से प्रकाशन
सरकाघाट, 07 फरवरी।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (ना.) सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि नगर परिषद सरकाघाट के 7 वार्डों की निर्वाचक नामावली-2025 का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के अंतर्गत प्रारूप-17 में तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों को सभी दावों एवं आपत्तियों के निपटारे के उपरांत अंतिम रूप प्रदान करते हुए आम जनता की जानकारी के लिए विधिवत रूप से प्रकाशित किया गया है।
